
सामाजिक कार्यकर्ता को जाति सूचक गाली व जान से मार देने की धमकी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 12, 2022
- 376 views
भिवंडी।। भिवंडी के एक सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मार देने व कोर्ट परिसर में जाति सूचक गाली देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित सामाजिक कार्यकर्ता ने शांतिनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। बतादें कि सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भगवान जाधव ने अकलोली कुंड के रहने वाले प्रदिप रंगराव पाटिल के विरूद्ध वर्ष 2021 में गणेश पूरी पुलिस थाना में एक्ट्रासिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था। जिसके कारण एक दूसरे के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर के समय सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भगवान जाधव अपने निजी काम से भिवंडी कोर्ट में आऐ हुए थे। कोर्ट परिसर में ही प्रदिप रंगराव पाटिल से आमना - सामना हो गया। इस दरमियान प्रदिप रंगराव पाटिल ने प्रशांत जाधव को कोर्ट परिसर में हाथ पैर तोड़ कर लंगड़ा बनाने व जाति सूचक गाली देने लगा। वही पर प्रदीप पाटिल ने कहा कि तूने एक्ट्रासिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर क्या कर किया। यही नहीं प्रदीप ने बागे फिरदौस मस्जिद के सामने भी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी प्रशांत जाधव को दी। जिसकी शिकायत उन्होंने शांतिनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रदिप रंगराव पाटिल के विरूद्ध भादंवि की धारा 504,506,सहित अनुसूचित सचीत जाती जमाती ( अत्याचार प्रतिबंध ) अधिनियम 1989, सुधारित अधिनियम 2015 के कलम 3(1) (आर),3(1)(यू)3,(2) ( पांच ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राजमाली कर रहे है।
रिपोर्टर