
भ्रुण अवशेष मिलने से हड़कप
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 28, 2022
- 312 views
भिवंडी।। शहर से लगे खोणी ग्राम पंचायत के चिकणी पाडा में एक स्त्री जाति का भ्रुण मिलने से हड़कप मचा हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल घटना स्थल निजामपुर पुलिस पहुँच कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल पौने ग्गारह के पूर्व स्त्री जाति का मृत अर्भक सफेद कपड़े में लपेट कर खोणीगांव के चिकणीपाडा स्थित कारखाना क्रमांक 2135 के दीवार के पीछे अज्ञात व्यक्ति अथवा स्त्री ने फेंक दिया था। पुलिस के अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक आए.जे. धोंडगा कर रहे है।
रिपोर्टर