सामाजिक संस्था द्वारा पत्रकारों का कृतज्ञता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

भिवंडी।।भिवंडी शहर में निस्वार्थ भाव से पत्रकारिता करने पत्रकारों का सम्मान श्री साई सेवा संस्था के अध्यक्षता डाॅ.स्वाती सिंह द्वारा आयोजित कृतज्ञता सम्मान कार्यक्रम दरमियान भिवंडी यातायात शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीष पाटिल, शांतिनगर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इंदलकर, जिला महिला व बाल विकास प्रकल्प अधिकारी महेन्द्र गायकवाड़,बालकृष्ण रेड्डी व स्वयं सिद्धी महाविद्यालय के प्राचार्य महेश सोनी के शुभ हस्ते किया गया।समाज में दुर्बल व देह व्यापार करने वाली महिलाओं को समाज में उचित सम्मान दिलाने, स्वयं रोजगार की ओर अग्रसर करने,शासन निधि से उनकी मदद करने जैसे अनेक कामों में श्री सांई सेवा संस्था की ओर से किया जाता है। कोरोना काल के दरमियान देह व्यापार में लिप्त महिलाएं भुखमरी के कगार पर पहुँच गई थी। श्री सांई सेवा संस्था की अध्यक्षता डाॅ.स्वाती सिंह ने इस दरमियान बढ़ चढ़कर उनकी मदद की और सहायता प्रदान की। इनके द्वारा निस्वार्थ भाव से किये जा रहे सामाजिक कार्यो को प्रतिष्ठित पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से शासन व प्रशासन तक पहुँचाया और शासन ने इनके कार्यो की सराहना करते हुए महिलाओं की मदद के लिए आगे आया। संस्था की अध्यक्षता स्वाती खान ने पत्रकारो का आभार प्रकट करते हुए प्रतिष्ठित पत्रकारो को सम्मान किया। इसके आलावा शहर में शहर में सामाजिक कार्य कर रहे समाजसेवियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार उपस्थित थे।। कार्यक्रम का संचालन संजय भोईर ने किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट