फेसबुक पर दोस्ती लाखों की जालसाजी महिला और उसका साथी गिरफ्तार

कल्याण ।। फेसबुक के माध्यम से युवकों को अपने जाल में फांस कर लाखो रूपए की जालसाजी करने वाली महिला व उसके साथी को मानपाड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जालसाज महिला के पास से मानपाड़ा पुलिस ने लाखों रूपए कीमत का आभूषण, नकदी, मोबाइल, रिवाल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार महेश कृष्णा पाटिल नामक युवक 21 दिसंबर को मानपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया। महेश ने पुलिस को बताया कि फेस बुक पर समृद्धि खड़पकर नामक एक महिला से उसकी पहचान हुई। महिला ने उसे  खोणी गांव स्थित एक होटल में बुलाया। आने के बाद दोनों के बीच बहुत देर तक बातचीत हुई। उसके बाद महिला ने युवक को अपने प्यार में फांस कर लॉज के एक कमरे में ले गयी। कमरे में खाना खाने के बाद युवक जब बाथरूम गया तो महिला ने युवक का लाइसेंसधारी रिवाल्वर,घड़ी मोबाइल,सोने का चेन, अंगूठी इस तरह कुल मिलाकर 4 लाख 75 हजार रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गयी। महेश ने इस बात की शिकायत मानपाड़ा पुलिस में दर्ज कराया। चूंकि चोरी हुई लाइसेंस धारी बंदूक से कुछ अनहोनी न हो इस लिए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच में जुट गई। जांच में पुलिस को पता चला कि महिला के खिलाफ डोंबिवली रेलवे पुलिस थाने में चोरी का एक मामला दर्ज है। इसी आधार पर पुलिस को पता चला कि वह महिला मुंबई के खार क्षेत्र में रहती है और इस समय वह गोआ में है। जालसाज महिला को पुलिस ने गोआ राज्य, जिला बारदेज के पेड म्हापसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया कि महिला फेसबुक के माध्यम से लोगों को फसा कर उनका कीमती सामान चुराया करती थी और गोआ के ही विलेण्डर डिकोस्टा नामक युवक को दे दिया करती थी। डिकोस्टा उसे बाजार में बेचने का काम करता था। पुलिस ने जालसाज महिला और डिकोस्टा को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 मोबाइल,एक रिवाल्वर,छह जिंदा कारतूस,दो घड़ी 290 ग्राम सोने का आभूषण इस तरह 20 लाख 81 हजार रूपए सामान बरामद किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट