पत्रकार के 72 वर्षीय दादी के निधन के उपलक्ष में ब्रह्म भोज एवं भंडारे का आयोजन

संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला के मोहनियां प्रखंड अंतर्गत शुक्ल पिपरा गांव निवासी प्रातः संकलन दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता शशिकांत शुक्ला के 72 वर्षीय दादी बसंती कुमार का निधन विगत 26 दिसंबर को हो गया था। निधन की सूचना से परिवारिक सदस्यों के साथ ही पत्रकार बंधुओं में भी शोक की लहर व्याप्त हो गया। तमाम पत्रकार बंधुओं द्वारा पहुंचकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया था। वसंती कुंवर अपने जीवन के 72 वर्ष का सुखद व सानंद जीवन जीते हुए भगवान को प्यारी हूई। जिस अवसर पर 7 जनवरी दिन शनिवार को द्वादश कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, ब्रह्म भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद गीता पासी, पत्रकार अरशद रजा, सोनू सिंह, गोल्डन पांडेय, संजय तिवारी, विवेक कुमार सिन्हा, अजय कुमार के साथ ही अन्य गणमान्य पत्रकार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विकास शुक्ला, भाजपा पूर्वी के मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ला, मानवाधिकार प्रदेश सचिव संदीप शुक्ला, रवि शुक्ला, शाहबाजपुर पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि सनोज कुमार, रामगढ़ जीबी कॉलेज के एनसीसी कैंडीडेट्स फॉर सोनू शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट