भिवंडी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पत्रकार दिवस पर पत्रकारों का किया गया सम्मान

भिवंडी।। भिवंडी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मराठी पत्रकार दिवस के अवसर पर  पूरे राज्य में जिला व मंडल स्तर पत्रकारों का सम्मान सत्कार कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी क्रम में भिवंडी भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष परेश चौगुले ने भाजपा विधायक महेश चौगुले के कार्यालय में पत्रकार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पत्रकार संजय भोईर, महेन्द्र सरोज, नितीन पांडित, शरद भसाले, अभिजीत हिरे, अनिल वर्मा, मोनिष गायकवाड़, फहीम अंसारी, सुजित सिंग तथा सोशल मीडिया के पत्रकारों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया‌। वही पर परेश चौगुले ने कहा कि पत्रकार समाज के पहरी होते है। जो सदैव निष्पक्ष सेवा भाव से समाज की सेवा करते हैं। इसलिए इनका सम्मान करना हमारा मूल कर्तव्य है। इस कार्यक्रम के दरमियान दीपक ( बाल्या) मढवी सन्नी फुटानकर, बिक्री मढवी, केतन पवार, अमर कोटा, लक्ष्मण यादव, अभिषेक नारला, जय शाह आदि युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन सोशल मीडिया के पत्रकार शिवम झा ने किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट