भिवंडी पालिका के अभियंता पर कार्रवाई हेतु मनसे की भूख हड़ताल

भिवंडी ।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के बांधकाम विभाग अभियंता सचिन नाईक पर ठेकेदारों का नियंत्रण ना होने का आरोप लगाकर पालिका मुख्यालय के सामने भिवंडी मनसे पदाधिकारियों द्वारा भूख हड़ताल  आन्दोलन शुरू किया गया है। इस आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे भिवंडी शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक दो में खराब सड़कें, नाली का घाटिया निर्माणकार्य किया जा रहा है। यही नही ठेकेदार भी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहे है। इस बात की जानकारी अभियंता सचिन नाईक को होने के बावजूद ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं करते। इसके आलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को खुश करने के लिए उनके वार्डों में विकास कार्य किया जाता है। लेकिन अनेक भाग आज भी विकास काम से वंचित है। इसके आलावा भादवड़ टेमघर परिसर में हो रहे सड़क मरम्मत के काम में भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसकी शिकायत पालिका आयुक्त विजय कुमार म्हसाल से करने के बाद भी अभियंता पर कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण आज हमें सड़क पर आन्दोलन करना पड़ा है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अभियंता पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह अनशन जारी रहेगा। इस संबंध में अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई किन्तु उनसे संपर्क नहीं हो सका है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट