पुलिस उपायुक्त परिमंडल - 2 भिवंडी परिसीमा अंर्तगत एक वर्ष में 16 हत्याऐ 98 बलात्कार के मामले दर्ज

भिवंडी ।। पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 भिवंडी शहर में कुल 6 पुलिस थाना का समावेश है। इन पुलिस थाना क्षेत्रों में शहर के साथ -साथ ग्रामीण परिसर के कई गांवों का समावेश है। स्लम क्षेत्रों की अधिककता होने के कारण अपराध के अधिक मामले दर्ज होते रहे है। कुल 6 पुलिस थानों में एक वर्ष के भीतर 2098 अपराधिक मामले दर्ज हुए। जिनमें 1408 अपराधिक घटनाओं को सुलझाने में भिवंडी पुलिस कामयाब रही है। 

शहर में एक वर्ष के दौरान 16 हत्या का मामले दर्ज हुआ। जिनमें से पुलिस ने 15 मामले सुलझा लिया है और हत्या करने की कोशिश के कुल 25 मामले दर्ज हुआ है। इसके आलावा  98 बलात्कार के मामले दर्ज हुआ जिनमें से 68 नाबालिग लड़कियां और 30 मामले 18 वर्ष से अधिक उम्र के लड़कियां पीड़िता है। कुल 97 मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है इसके आलावा छेड़ छाड व विनय भंग के कुल 70 मामले दर्ज हुआ है। जिनमें से 25 मामलों में नाबालिग पीड़िता है और 172 अपहरण की घटनाएं दर्ज हुई। जिनमें 100 नाबालिग लड़कियां व 66 नाबालिग बच्चों का समावेश है। जिनमें से 65 अपहृत नाबालिग बच्चे व 86 लड़कियों को खोज लिया गया। परन्तु अभी भी 14 लापता लड़कियों की तलाश की जा रही है। 

चैन स्नाचिंग व वाहन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। एक वर्ष में 670 चोरी के मामले दर्ज हुआ है जिनमें से 480 वाहन चोरी व 190 अन्य चोरियों के मामलों का समावेश है। इन चोरियों में 412 दो पहिया वाहन,59 छोटे वाहन और 10 बड़े वाहन का समावेश है। लेकिन पुलिस ने 247 वाहन को खोजकर बरामद कर लिया गया है। 

2022 के आखिर तक जबरन चोरी व लूट के 92 मामले दर्ज हुआ जिनमें से 37 चैन स्नाचिंग घटनाओं में कुल 17 घटनाओं में अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रात्रिकालीन घरफोड़ी लूट के 133 मामले दर्ज हुआ। जिनमें से 64 अपराध में लिप्त बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब बंदी कायदा नुसार 235 व मटका जुआर कायदा अंर्तगत 86 मामले दर्ज हुआ हैं। वही पर सड़क दुर्घटना के 110 मामले दर्ज हुआ इन दुर्घटनाओं में 68 लोगों की जान चली गई है।

एक वर्ष में कुल 2098 अपराधिक मामले दर्ज हुआ जिनमें से 66 प्रतिशत यानी कुल 1408 मामले को सुलझा किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में 2042 मामले दर्ज हुआ था। जिनमें में 73 प्रतिशत यानी 1488 मामले का सुलझा लिया गया था। घरफोड़ी, लूट डकैती, चैन स्नाचिंग, लूटमार, वाहन चोरी के मामले वर्ष 2022 में कुल 917 मामले दर्ज हुआ । जिनमें से 9 करोड़ 72 लाख 13 हजार 637 रूपये के मुद्देमाल चोरी हुआ था। इनमें से 379 मामले में पुलिस ने सुलझा कर 3 करोड़ 56 लाख 38 हजार 818 रूपये का मुद्देमाल यानी 37 प्रतिशत बरामद कर लिया है। वही पर पिछले वर्ष 379 मामले में 5 करोड़ 40 लाख 50 हजार 971 रूपये के मुद्देमाल चोरी के प्रकरण में 66 प्रतिशत यानी 3 करोड़ 54 लाख 87 हजार 618 रूपये का माल बरामद हुआ था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट