
वार्ड क्रमांक 17 के 16 सफाई कर्मचारी निलंबित
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 17, 2023
- 423 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक तीन अंर्तगत वार्ड क्रमांक 17 अ,ब,क,ड के कुल 16 सफाई कर्मचारी काम पर हाजिरी लगाकर काम स्थल से नदारद मिलने पर पालिका मुख्यालय उपायुक्त दीपक पुजारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। इस निलंबन की कार्रवाई से जहां सफाई कर्मचारियों में हड़कप मचा हुआ है। वही चर्चा का विषय भी बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका के सार्वजनिक आरोग्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रीति गाडे ने सुबह 13 जनवरी को सफाई कर्मचारियों की हाजिरी निरीक्षण करने के लिए वार्ड क्रमांक 17 के केबिन का दौरा किया,जहां पर मास्टर रजिस्टर में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज थी किन्तु काम स्थल से 16 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल व अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे के निर्देशानुसार उपायुक्त मुख्यालय दीपक पुजारी ने महेन्द्र केशव धनगर, प्रज्ञा अमर सिंह चव्हाण, जयश्री गोपाल मर्चंडे, सुजय सदानंद गायकवाड़, राजेश सुरेश जाधव, शीतल राजेश सकपाल, मोहम्मद उज्जेन मोहम्मद युनुस मोमिन, सोनाली राजेश सकपाल, विजया जानू चव्हाण, अनिता संतोष घाडगे, अभिषेक मधुकर भोईर, प्रवीण गोपाल धनगर, सुष्मा प्रभाकर भोईर, सागर आत्माराम जाधव, सुरेन्द्र हरिश्चंद्र तांबे और सुनिल कृष्णा जाधव को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में हड़कप मचा हुआ है।
रिपोर्टर