पालिका के प्रभाग क्रमांक 22 (क) के नागरिकों का जन आन्दोलन और विशाल मोर्चा कल यानी 20 जनवरी को

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रभाग (वार्ड) क्रमांक 22 (क) में पालिका प्रशासन द्वारा विकास कार्यो से वंचित रखने के कारण नागरिकों ने पूर्व नगरसेवक व सभागृह नेता श्याम अग्रवाल के नेतृत्व में 20 जनवरी यानी कल महात्मा ज्योतिबा फुले चौक मानसरोवर से भिवंडी मनपा मुख्यालय तक जन आन्दोलन व विशाल मोर्चा का आयोजन किया है। पूर्व नगरसेवक श्याम जी अग्रवाल ने पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने निवेदन में कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा जानबूझकर वार्ड में विकास कार्य से वंचित रखा गया है। यही नहीं इस संबंध में बार बार निवेदन देने के बाद भी विकास कार्य नहीं किये गये। मल : निस्सरण केन्द्र बंद करने की मांग के बाद भी बंद नहीं किया गया। फेणे गांव में अवैध डंपिंग ग्राउंड बंद करने की मांग किया गया था। किन्तु आज तक कार्रवाई नहीं की गयी। मानसरोवर के पीछे अनेक ड्राइंग व साइजिग अवैध रूप से संचालित है। इन कंपनियों का जहरीला धुंआ व राख नागरिकों के घरों तक पहुँच रही है। सड़कों की दशा खस्ताहाल है। जिस पर चलना जानलेवा साबित हो रहा है। वार्ड में जगह जगह स्ट्रीट लाईट बंद है। आर्शीवाद नगर व विनायक नगर में शौचालयों की स्थित अत्यंत दयनीय स्थित है। इंगल कंपनी द्वारा वार्ड के काम अधूरे छोड़ दिये गये है। नाले व गटर का पानी वन्हालादेवी तालाब में जाने के कारण पानी दूषित हो रहा है। आदि मांग पालिका प्रशासन को बार बार निवेदन देकर  किया गया। इसके बावजूद पालिका प्रशासन द्वारा  जानबूझकर वार्ड व नागरिकों की समस्याओं को अनदेखा किया गया। जिसके खिलाफ कल विशाल जन आन्दोलन व मोर्चा का आयोजन किया गया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट