नगर में शान से फहराया गया तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

तलेन ।। तलेन नगर में 74 वां गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया । नगर के  सभी  शिक्षण संस्थाओं द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जो की नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुँची । जहाँ  नगर परिषद अध्यक्ष पटेल नारायण सिंह यादव द्वारा ध्वजारोहण किया व पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गयी  तथा अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया । तत्पश्चात  सांस्कृतिक  कार्यक्रम  का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण सिंह यादव मुख्य अतिथि    राम प्रसाद यादव,   विशेष अतिथि गंगाराम शर्मा ,राजेन्द्र अग्रवाल , मनमोहन यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव , नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा ,थाना प्रभारी शैलेन्द्र चंद्र कर्नाटक रमेश यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई ।अतिथियों का स्वागत नगर परिषद सीएमओ अशोक ठाकुर व पार्षद गणों द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में  नगर के सभी विद्यालयों के छात्र, छात्राओं द्वारा मनमोहक,सांस्कृतिक कार्यक्रमों , की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का भी संदेश भी दिया गया। अतिथियों द्वारा परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले, खेलकूद में विजेता प्रतिभागियों छात्र छात्राओं, को पुरस्कृत किया गया। अच्छे कार्य करने वाले समाजसेवी,  डॉक्टर ,प्रशासनिक अधिकारियों , नगर परिषद कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक गोपाल कृष्ण यादव ने किया  व नगर परिषद सीएमओ अशोक सिंह ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रतन सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, पार्षद लक्ष्मी नारायण यादव, शिव प्रसाद शर्मा ,भारत सिंह यादव, पार्षद कैलाश मोहन यादव, अवध नारायण उपाध्याय, मनोज वकील , अशोक डांगरा, रईस मेंव, कमल यादव,  अरुण यादव ,पार्षद महेश यादव, राधेश्याम यादव, पप्पू अहिरवार ,गोविंद यादव, अजब सिंह , वंशकार, रामस्वरूप जाटव, अकिल मेव, राजेश सोनी, राहुल यादव,अमन चौहान  सहित कई  गणमान्य नागरिक गण  उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट