कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में ज्ञानेश्वर म्हात्रे की जीत तय, अगर पैसे का इस्तेमाल हो रहा है तो यह अनुचित है ---कपिल पाटिल

भिवंडी।। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की रणनीति के अनुसार प्रचार यंत्रणा किया गया है। कोकण शिक्षक मतदार संध के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे की जीत तय मानी जा रही है हालांकि पिछले चुनाव में ज्ञानेश्वर म्हात्रे को हार का सामान करना पड़ा था। इसके बाद से इस चुनाव के लिए मोर्चा बनाकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया गया है और उनकी जीत भी तय है इस प्रकार का वक्तव्य कपिल पाटिल ने मतदान के दिन दादासाहेब दांडेकर विद्यालय के मतदान केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कही।उन्होंने आगे कहा कि यद्यपि ये चुनाव राजनीतिक दलों के चिन्हों पर नहीं होते है। राजनीतिक दल के कार्यकर्ता चुनावों में प्रचार प्रणाली की व्यवस्था संभालते  है। राजनीति के बिना कोई भी चुनाव पूरा नहीं होता है, लेकिन यदि इन चुनावों में धन का उपयोग किया जाता है, तो यह दुर्भाग्य की बात है और आने वाली पीढ़ियों के लिए अध्यापन जैसा पवित्र पेशा कलंकित होगा।

गौरतलब हो कि भिवंडी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1876 मतदाता है। और इसके लिए दादासाहेब दांडेकर विद्यालय में दो मतदान केंद्रों और वज्रेश्वरी में एक मतदान केंद्र पर मतदान की व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई थी। भिवंडी तहसीलदार अधीक पाटिल व निवासी तहसीलदार गोरख फडतरे स्वयं मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे थे और मतदान सुचारू रूप से चल रहा था। शाम चार बजे तक कुल 1876 मतदाताओं में से 982 महिला और 703 पुरुष कुल 1685 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका औसत प्रतिशत 89.81 प्रतिशत रहा।मतदान के समग्र आंकड़ों में पुरूष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक थी। जिसमें 1111 महिलाओं में से 129 महिलाए और 765 पुरुषों में से 62 शिक्षक ने मतदान नहीं किया है। इस प्रकार की जानकारी कोकण शिक्षक मतदार संघ के क्षेत्रीय अधिकारी तहसीलदार अधीक पाटिल ने दिया है। ददासाहेब दांडेकर विद्यालय के मतदान केंद्रों पर  विधायक महेश चौगुले, भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, शिवसेना शिंदे गुट के मदनबुवा नाइक, प्रभुदास नाइक, सुमित पाटिल और भाजपा शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट