
कर्मचारी संघटनाओं के कृति समिति द्वारा पालिका मुख्यालय के सामने एक दिवसीय भूख हड़ताल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 30, 2023
- 370 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन ने शासन द्वारा सेवा प्रवेश नियमों को मंजूरी लायी है। हलांकि इस नियमावल में कई गलतियां हैं और कर्मचारी के साथ अन्याय किया गया है। जिसके कारण कर्मचारी संघों ने पालिका मुख्यालय के सामने प्रशासन के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल की। इस हड़ताल में अखिल महाराष्ट्र जनरल वर्कर्स यूनियन के महेन्द्र कुंभार, भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ के भानुदास भासले, रिपब्लिकन श्रमिक ब्रिगेड के राजू चव्हाण, महा राज्य कास्ट्राईब कर्मचारी महासंघ के दीपक चव्हाण, सरकारी वाहन चालक भिवंडी इकाई के राजेश जाधव और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल में भाग लिया। विभिन्न कर्मचारी संघटना ने कृति समिति बनाकर उसके तहत संशोधित सेवा प्रविष्टि नियमावली बनाकर दिया गया है और मांग किया है कि कर्मचारियों की उसके नुसार पदोन्नत किया जाना चाहिए।और परिभाषित अशंदान सेवानिवृत्ति वेतन योजना में भाग लेने वाले कर्मचारियों को धोखा दिया गया है और उनकी अवैध रूप से एलआईसी निकाली गयी जिसमें अनेक कर्मचारियों की एन आईसी लेफ्ट हो गई है। जिसके कारण उनका भविष्य अँधेरे में है इस प्रकार का आरोप कृति समिति द्वारा लगाया गया है। इस भूख हड़ताल में बड़ी संख्या में विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों व कर्मियों ने भाग लिया और देर शाम पालिका के प्रशासक व आयुक्त को निवेदन पत्र सौंपा है।
रिपोर्टर