
जय मातादी जनसेवा संस्था भिवंडी द्वारा मां वैष्णोदेवी माता चौकी कार्यक्रम का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 15, 2023
- 477 views
भिवंडी ।। भिवंडी शहर की जय मातादी जनसेवा संस्था ने नजराना परिसर स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के मैदान में 14वां माताजी की चौकी कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह के अवसर पर पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महापूजा व महाप्रसाद कार्यक्रम में शिरकत की।इस वर्ष माताजी के भजन कार्यक्रम के लिए माॅ वैष्णोदेवी माता धान कटरा के भजन सम्राट सुरेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने माता वैष्णवदेवी भजन के साथ श्रीकृष्ण राधा, सुदामा, भगवान शिव, श्री हनुमान और महाकाली आदि देवताओं के भजन किया। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल, विधायक महेश चौगुले, पूर्व महापौर विलास पाटिल, पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे, शिवसेना के शहर प्रमुख (शिंदे गुट) सुभाष माने, शिवसेना शहर प्रमुख (ठाकरे गुट) प्रसाद पाटिल, पूर्व नगरसेवक सुमित पाटिल और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने माता वैष्णवदेवी का दर्शन किया। जय मातादी जनसेवा संस्था के पदाधिकारी सुरेश कारेकर, प्रशांत जाधव, पिंटू रायचा, पराग मेहता, विजय तेजे, महेश कामिनवार, प्रशांत तन्ना, जयकिशन चांगलानी, भोला मंडल, राकेश परदेशी, गणेश व्यास, अक्षय पाठारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।
रिपोर्टर