
6 दोपहिया वाहन सहित 4 शातिर चोर गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 17, 2023
- 476 views
भिवंडी। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 अंर्तगत विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने के नाते भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार ने चोरों पर अंकुश लगाने के लिए सभी पुलिस थानों के पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में नाकाबंदी व गश्त बढ़ाने के लिए निर्देश दिया है। जिसके उपरांत शांतिनगर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इंदलकर, पुलिस निरीक्षक निलेश बडाख, विक्रम मोहिते के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र म्हात्रे, पुलिस उप निरीक्षक भोलासो शेलके, पुलिस हवलदार महेश चौधरी, पुलिस नाईक नरसिंह क्षीरसागर, रविन्द्र पाटिल की टीम को गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी इकट्ठा कर अलमास नवीद अहमद अंसारी (20) निवासी समदनगर, एकलाख मुबीन असारी (22) निवासी खान कंपाउंड, जाफर रईस अहमद मोमिन (19) निवासी पिरानीपाड़ा शांतिनगर और कैफ अब्दुल रऊफ खान (20) निवासी और उत्तर प्रदेश मिर्जापुर जिले से हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पुलिस टीम ने इनके पास से 3.10 लाख रुपये मूल्य के छह दोपहिया वाहन बरामद किया है, जिनमें से चार शांतिनगर थाना और दो महात्मा फुले थाना कल्याण शहर से चोरी किया गया था तथा इस मामले में पुलिस थानों में प्राथमिकता दर्ज है।
रिपोर्टर