
घरेलू गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस का आन्दोलन सिलेंडर पर बैठकर चूल्हे पर बनाया खाना
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 01, 2023
- 379 views
भिवंडी।।केंद्र सरकार ने मार्च महीने में एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस मूल्य वृद्धि के खिलाफ नागरिकों में जन आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में भिवंडी यूथ कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष राहुल पाटिल के नेतृत्व में देवजीनगर चौक पर सैकड़ों महिलाओं ने गैस सिलेंडर पर बैठकर चूल्हे पर खाना बनाकर विरोध प्रदर्शन किया है। यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राहुल पाटिल ने कहा कि शुरुआत में गैस सिलेंडर फ्री में दिया जाता था लेकिन अब गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने महिलाओं को रुला दिया है।आंदोलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य रानी अग्रवाल और नीलेश जेडगे,दिनेश प्रजापति, साईनाथ चिल्का, संदीप यादव, राजन मलेशिया और कई अन्य महिला और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था।
रिपोर्टर