
महानगर पालिका के सफाई कर्मचारी के ऊपर हमला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 03, 2023
- 303 views
भिवंडी।।भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के सफाई कर्मचारी के पद पर काम करने वाले एक कर्मचारी के ऊपर ऑटो रिक्शा ड्राइवर द्वारा लकड़ी के डंडे से हमला करने की घटना घटित हुई है। इस हमले में घायल कर्मचारी का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वही पर शहर पुलिस थाना ने शिकायत के बाद रिक्शा ड्राइवर के खिलाफ भादंवि की धारा 324,323,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पालिका के सफाई कर्मचारी सविंद्र राजाराम श्रीराम (55) ने दोपहर 2 बजे के दरमियान मंडई स्थित एकनाथ मंदिर के पास रिक्शा पकड़ने के लिए खड़े थे। इसी दरमियान रिक्शा क्रमांक एम.एच.04 जे क्यु 2523 के ड्राइवर से विवाद हो गया। जिसके कारण रिक्शा ड्राइवर ने अपने रिक्शा में रखे लकड़ी के डंडे से उनके हाथ व पीट पर कई बार हमला कर दिया। जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटे लगी हुई है। शहर पुलिस ने रिक्शा ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर