
टोरेंट पॉवर कंपनी के MSB बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 07, 2023
- 277 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर में बिजली की आपूर्ति करने वाली टोरेंट पॉवर कंपनी द्वारा कल्याण रोड़, बेलकम होटल के पास, फुटपाथ पर लगाया गया एमसीबी बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना आज मंगलवार दोपहर के दरमियान घटित हुई है। होली का त्योहार होने के कारण सड़क पर प्रवासियों की संख्या कम थी। जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।किन्तु एम एस बी बोर्ड में आग लगने से पूरे परिसर में अफरा तफरी मच गई। स्थानिकों ने बताया कि पूर्व में इस एम एसबी बोर्ड को हटाने की मांग टोरेंट पॉवर कंपनी द्वारा किया गया था। किन्तु कंपनी के लापरवाही के कारण इसे हटाया नहीं गया। जिसके कारण यह दुर्घटना घटित हुई है।
रिपोर्टर