
नूतन वर्ष के उपलक्ष में स्वयंसेवकों द्वारा निकाला गया शोभा यात्रा
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Mar 27, 2023
- 191 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिले के भभुआं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों द्वारा नूतन वर्ष के उपलक्ष में, टाउन हाई स्कूल से पथ संचालन कार्य के माध्यम से निकाला गया शोभायात्रा।नव वर्ष 2080 के अवसर चैत्र रामनवमी के उपलक्ष में स्वयंसेवकों द्वारा शोभायात्रा निकाला गया वही पथ संचलन कर रहे राष्ट्र भक्त द्वारा हाथों में बिगुल एवं डंडे लिए शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए पूर्ण गणवेश में शहर के सभी चौक चौराहों का भ्रमण किया गया। जिसमें शहर वासियों द्वारा फूलों की वर्षा करते हुए स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया। विक्रम संवत 2080 नूतनवर्ष के अवसर व रामनवमी पर्व के मद्देनजर स्वयंसेवकों द्वारा पद संचालन शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शहर में वंदे मातरम एवं जय श्रीराम के जय घोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिनंदन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सुनील केसरी, जिला महामंत्री अमित कुमार टिंकल, समिति के उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, संरक्षक विजय तिवारी, ददन जयसवाल, संत रामेश्वर दास के साथ अन्य सभी सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर