बे -सहारों का बना सहारा उल्हासनगर का यह व्यापारी

प्रतिदिन चार सौ लोगों को फ्री में खाना खिलाते है : संजय गुप्ता

उल्हासनगर ।। किसी गीत की  पंक्तियाँ हैं , जिनमें कहा गया है कि जीवन वही है जो दूसरों के लिए जिए , इन्हीं पंक्तियों को सार्थक करते हुए उल्हासनगर के संजय गुप्ता सैंकड़ों बे सहारा बच्चों और बुजुर्गों का सहारा बने हुए हैं।  मानव सेवा को अपना कर्तव्य मान कर चलने वाले संजय गुप्ता एक गारमेंट कम्पनी के संचालक भी हैं।  अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा हर माह वह जरूरतमंद लोगों की सेवा में खर्च करते हैं। 
शनिवार को ओ एन बी एन फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कैंप चार के बहुजन हिताय हॉस्टल में रह रहे सैंकड़ों अनाथ बच्चों को पूरे महीने का राशन और अन्य जरूरत की वस्तुएं भेंट की।  इसके साथ ही ब्लाइंड वेलफेयर असोसिएशन , अंध हितकारी संघ  के नेत्रहीन दिव्यांगों को रसद सामग्री दी। इसके बाद सेक्शन २२ और फालवर लाइन में बेसहारा बुजुर्गों के लिए बनाए गए संस्थाओं में जाकर राशन किट भेंट दी। उनके द्वारा किये जा रहे समाजसेवा से प्रभावित होकर शहर के कुछ गणमान्य लोगों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर सम्मान भी किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्याध्यक्ष राकेश पाठक , जिला अध्यक्ष फूलचंद यादव , लालजी दुबे , ऋषिकेश मिश्रा , सुजीत झा , सुजीत उपाध्याय सहित मीडिया जगत के लोग भी उपस्थित थे।

बतादें कि इसके अलावा संजय गुप्ता प्रति दिन 400 लोगों को भोजन भी करवाते हैं। उनकी यह अनोखी समाजसेवा शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट