पुलिस ने पांच माह बाद दर्ज किया मोबाइल लूट का केस

भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर में आऐ दिन मोबाइल लूट की घटनाएं घटित होती रही है। नागरिकों को पैदल जाने से अब डर लगने लगा है। कब उनके साथ कौन सी घटना घट जाये। इसका भय बना रहता है। शहर में प्रवासी मजदूरों की संख्या अधिक है। इनके साथ मारपीट व लूट होने पर अधिकांश मामले पुलिस थानों तक पहुंच नहीं पाते। जिसके कारण लूट करने वाले बदमाशों का मनोबल बढ़ा है। इसी क्रम में नारपोली पुलिस ने एक मजदूर का मोबाइल लूट की घटना को तकरीबन पांच माह के बाद दर्ज किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार काल्हेर गांव के श्रीजी पार्क रहने वाले नेमीकचंद जोशी (28) पैदल ही 25 नवंबर 2022 को रात 11बजे मोबाइल पर बात करते पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह राजलक्ष्मी कंपाउंड के सामने पहुंचे।पीछे से बाइक द्वारा दो लोग आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। जिसकी कीमत 10 हजार रुपया थी।नारपोली पुलिस ने घटना के तकरीबन पांच माह बाद अज्ञात लोगो पर मोबाइल लूट का केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि लूट का शिकार हुए व्यक्ति के पास मोबाइल का बिल नही था। इसलिए जब वह गांव से बिल लाया तब पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने आया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट