
अग्निशस्त्र व छूरा के साथ तीन गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 29, 2023
- 265 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन पर प्रशासक की नियुक्ति के बाद बहुत जल्द ही चुनाव होने के लिए कायस लगाऐ जा रहे है वही पर शहर के शांति व्यवस्था बनी रहे है इसके लिए भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने सभी पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में गस्त बढ़ाने के लिए निर्देश दिये है। इसी क्रम में शांतिनगर पुलिस ने तीन लोगों को अग्निशस्त्र व छुरे से साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सवा 9 बजे के दरमियान आशा कंपाउंड से मोहम्मद नौशाद उर्फ अतीक हलीम अंसारी (44) निवासी फातमा नगर,इमरान अख्तर सैय्यद (40) निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश तथा रोशन अली बरकत अली सैय्यद (40) निवासी डेरवा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश को अग्निशस्त्र व छूरा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सुत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतिक हत्याकांड के बाद आपराधिक घटनाओं में लिप्त बदमाश उत्तर प्रदेश पुलिस की डर से छिपने के लिए दूसरे राज्यों का सहारा ले रहे है। शांतिनगर पुलिस ने इनके पास से 48,600 रूपये कीमत के अग्निशस्त्र व छूरा बरामद किया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विजय मोरे कर रहे है।
रिपोर्टर