भिवंडी में इमारत गिरी, 60 लोगों के दबने की आशंका 9 लोगों को सुरक्षित निकाला गया , अभी तक 2 लोगों की मृत्यु

भिवंडी।। भिवंडी तालुका के वालपाड़ा गाँव स्थित वर्धमान नामक तीन मंजिला इमारत शनिवार दोपहर में अचानक ढह गई। इसके मलबे से नौ लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया है जबकि 60 लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। भिवंडी पुलिस थाने के मुताबिक इमारत के मलबे से अब तक नौ लोगों को निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें दो बच्चों का समावेश है। वही पर दो लोगों का मृत शरीर भी निकाला गया है। शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास वालपाड़ा में वर्धमान नामक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। यह इमारत इंद्रपाल गुरूनाथ पाटिल ने वर्ष 2011 में बनवाया था। इस इमारत के नीचे एम आर के फुड्स नामक चायनीज फुड की गोदाम थी।  इमारत के पहले मंजिल को गोदाम बनाया गया था। इमारत की ऊपरी दो मंजिलों पर लोग रहते थे तथा छत में मोबाइल टार्वर लगाया गया था। घटना के वक्त इस गोदाम में 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। दोपहर में अचानक इमारत ढहने से काम करने वालों के साथ इमारत में रहने वाले कुल 60 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव टीम के साथ फायर ब्रिगेड के जवान, भिवंडी पालिका के आपातकालीन विभाग के विभाग प्रमुख फैसल तातली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बहुत ही सावधानी से मलबा हटाने का काम शुरू किया। इमारत के गोदाम में काम करने वाले एक मजदूर ने बताया कि हममें से कुछ लोग दोपहर के भोजन के लिए गोदाम में ठहरे हुए थे। तभी अचानक इमारत गिरने की आवाज आई और हम गोदाम से बाहर भागे इसलिए हम बच गए, जबकि हमारे बहुत से साथी मजदूर मलबे में दबे हुए है।

शाम 6 बजे तक 
1) नवनाथ सांवत ( 35) मृत्यु माथाडी हमाल
2) लक्ष्मी 
घायलों के नाम :
1)सोनाली परमेश्वर कांबले (22)
2) शिवकुमार परमेश्वर कांबले (25)
3) मुख्तार रोशन मंसूरी ( 26)
4) चींकू रोहित सिंह ( 03)
5) प्रिंस रोहित सिंह ( 05)
6) विकास कुमार मुकेश रावल ( 18)
7) उदयभान मुनीराम यादव (29)
8) अनिता (30) 
9) उज्वाला कांबले ( 30) 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट