हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा

भिवंडी।। भिवंडी शहर के आलावा ग्रामीण परिसर के विभिन्न क्षेत्रों बड़े पैमाने पर तंबाकू मिश्रित हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है। अब ढाबों पर भी हुक्का पीने का चलन बढ़ गया है, यहां हुक्का पीने के लिए कल्याण, ठाणे और मुंबई से ग्राहक आना शुरू कर दिया है। देर रात तक ढाबों पर ग्राहकों को हुक्का परोसा जाता है। जिसके कारण युवा वर्ग का एक बड़ा तपका नशा की ओर खींचती चली जा रही है। हालांकि भिवंडी पुलिस आऐ दिन हुक्का पार्लरों पर कार्रवाई कर हुक्का पार्ट और चालक के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। इसके बावजूद पुनः उसी जगह तथा उसी व्यक्ति द्वारा हुक्का पार्लर शुरू कर देना पुलिस के कार्यशैली पर भी प्रश्न निर्माण करता है। इसी क्रम में कोनगांव पुलिस ने आदिवासी पाडा में अवैध रूप से चलाया जा रहा तंबाकू मिश्रित हुक्का पार्लर पर छापेमारी कार्रवाई करते हुए 1350 रूपये कीमत के हुक्का पार्ट व तंबाकू जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस नाईक नरेंद्र धर्मा पाटिल की शिकायत पर अवैध रूप से हुक्का पार्लर चला रहे सूरज साहेब सिंह (22) के खिलाफ गुनाह रजिस्टर कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक कडलक कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट