मुंडेश्वरी महोत्सव बना राजनीतिक व विलासिता महोत्सव, सामाजिक व धार्मिक समरसता को किया गया शर्मसार

संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड के पवरा पहाड़ स्थित मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में मुंडेश्वरी महोत्सव बना राजनीतिक व विलास महोत्सव, बिहार सरकार के मंत्री ने राजनीतिक तौर पर उठाया आस्था पर सवाल, तो सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रही गायिका ने अश्लील गानों की प्रस्तुति कर धार्मिक समरसता को किया शर्मशार, जिसका की सामाजिक संगठनों ने किया निंदा। आपको बताते चलें कि 9 वर्ष पूर्व बिहार सरकार द्वारा, पर्यटन व क्षेत्र की विकास की दृष्टिकोण से मुंडेश्वरी महोत्सव का शुभारंभ किया गया था। जो कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से दो वर्ष नहीं मनाया गया। उपरांत इस वर्ष पर्यटन विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन कैमूर के संयुक्त तत्वाधान में 2 दिनों के लिए 12 मई को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह कैमूर प्रभारी मंत्री सुरेंद्र राम के द्वारा बागेश्वर धाम सरकार के सेवक धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए बजरंगबली के भक्तों की आस्था पर चोट पहुंचाते हुए मुंडेश्वरी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसका समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील गानों की प्रस्तुति प्रदर्शन कर ठुमके लगा गायिका अनुपमा यादव द्वारा धार्मिक समरसता को शर्मसार किया गया। जिस मामले को संज्ञान में आने के उपरांत सामाजिक संगठन बजरंग दल, करणी सेना, राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ, परशुराम सेना, हिंदू समाज पार्टी के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा निंदा किया जा रहा है।संदर्भ में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आयोजक मंडल के विरुद्ध, कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही हेतु अदालत तक जाने की बात कही गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट