थाना प्रशासन द्वारा विभिन्न मामलों में पांच अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला के करंट अठाना प्रशासन द्वारा विभिन्न मामलों में पांच अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। आपको बताते चलें कि करमचट थाना प्रशासन द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर, कामयाबी हासिल करते हुए, विभिन्न मामलों में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम के द्वारा बताया गया कि, थाना क्षेत्र के लाखनदाही ग्रामवासी मुसाफिर राम पिता स्वर्गीय सीताराम जो अपने ही गांव में शादी कर मारपीट करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। थाना क्षेत्र के बरांव ग्रामवासी धीरेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय अर्जुन सिंह को एससी एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।थाना क्षेत्र के बहेरी ग्रामवासी दूधनाथ बिंद पिता स्वर्गीय सचदेव बिंद को भगवानपुर थाना केस नंबर 18/ 91 के मामले में गिरफ्तार किया गया। वही थाना क्षेत्र के थिलोई ग्रामवासी पप्पू मुसहर पिता स्वर्गीय बाली मुसहर को करमचप थाना कांड संख्या 01/23 दिनांक 31.02 2023 U S457/380 IPC के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को स्वास्थ जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट