मुआवजे की मांग को लेकर किसान न्याय मोर्चा ने मारूफपुर चौराहे पर की जनसभा

फगुइयां में सड़क नक्से में है 26 फीट, पीडब्ल्यूडी ले रहा है 80 फीट - किसानों


चन्दौली चहनियां।। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233-बी सैदपुर सकलडीहा चन्दौली के चौड़ीकरण में फगुइयां में किसानों की जमीन जा रही है, जिसको लेकर किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसान न्याय मोर्चा के बैनर तले रविवार को मारूफपुर चौराहे पर किसानों ने धरना दिया। तत्पश्चात धरना सभा में तब्दील हो गया। 

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए राजेन्द्र सिंह ने कहा कि फगुइयां में किसानों की जमीन प्रशासन द्वारा जबरन अधिग्रहित की जा रही है। फगुइयां में खतौनी में सड़क का रकबा 26 फीट है, जबकि पीडब्ल्यूडी के द्वारा 80 फीट अधिग्रहित की जा रही है। शेष 54 फीट किसानों की जमीन है, जो खतौनी में भी दर्ज है। इसी 54 फीट के मुआवजे की मांग को लेकर किसान जिले भर में जगह-जगह धरना दे रहे हैं। मारूफपुर चौराहे पर हुई सभा को महेंद्र यादव, सुभाष यादव, मन्नू यादव आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज मारूफपुर अनिल यादव अपने सहयोगियों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे।

इस अवसर पर अनिल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव वकील, डॉ. सिपाही प्रधान, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राकेश मौर्या, चौधरी राजेन्द्र सिंह, राकेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट