एकवीरा देवी के नाम से वायरल हो रहे विवादित पोस्ट से भड़के भिवंडी के श्रद्धालु
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 17, 2023
- 292 views
भिवंडी।। कुछ दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने एकवीरा देवी का अपमान करने वाला एक विवादास्पद पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसके बाद से एकवीरा देवी के लाखों भक्तों में गुस्से की लहर फैल गई है। विवादास्पद पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध भिवंडी, नवीं मुंबई और ठाणे जिले के विभिन्न पुलिस थानों में गुनाह दाखिल किया गया है। किन्तु इस विवादास्पद पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। ठाणे जिले के हजारों भक्तों ने विवादास्पद पोस्ट वायरल करने वाले अज्ञात व्यक्ति को दस दिन के भीतर गिरफ्तार करने की मांग किया है। अगर दस दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तो पंचमहाभूत संघ के सर्वेश रवींद्र तरे, गणेश बालकृष्ण पाटिल आदि ने जन आन्दोलन करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर ठाणे, भिवंडी, पालघर, रायगढ़, कल्याण - डोंबिवली, नवीं मुंबई के पदाधिकारी मौजूद थे। विवादित पोस्ट 6 मई को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। जिसका एकाउंट फर्जी निकला हुआ। श्रद्धालुओं ने मांग किया है कि पुलिस को अपराध की तह तक जाकर आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।
रिपोर्टर