जर्जर नाले को तोड़ कर नया नाला बनाने के कार्य का शुभारंभ

भिवंडी।भिवंडी शहर के नागांव परिसर में पिछले दस वर्षो से नाला टूटने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। इस परिसर में स्थित पॉवर लूम कारखानों तक यह गंदा पानी पहुंचाने से मजदूरों के आवागमन में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। यही नहीं पालिका प्रशासन द्वारा इस नाले की समुचित सफाई नहीं करवाने से गंदगी फैली हुई थी। स्थानीय निवासी व भिवंडी कांग्रेस पार्टी ओबीसी सेल अध्यक्ष अनंता सखाराम पाटिल ने पालिका प्रशासक एवं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल को निवेदन पत्र देकर अवगत करवाया और जल्द ही इस टूटे नाले की जगह पर नया नाला बनाने की मांग किया था। बतादें कि प्रभाग समिति क्रमांक एक अंर्तगत वार्ड क्रमांक चार स्थित समर्थ अपार्टमेंट से लेकर डायमंड होटल धुले कंपाउंड का पुराना नाला लोगों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ था। नाले की सफाई नहीं होने से गंदगी व मच्छरों का आंतक फैला था। अनंता पाटिल ने इस नाले की सफाई करवाने की मांग किया था। किन्तु नाला चहर दीवारी टूटने के कारण सफाई काम में बाध्या उत्पन्न कर रहा था। परन्तु अनंता पाटिल के दखल व मांग पर पालिका प्रशासन द्वारा नया गटर बनाने की मंजूरी मिल गई है। जिसका उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर ओबीसी सेल अध्यक्ष अनंता पाटिल ने नारियल फोड़ कर किया है। पाटिल ने बताया कि बहुत जल्द अन्य विकास काम भी वार्ड में शुरुआत होगा। जिससे स्थानिकों का लाभ मिलेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट