आगमी शुक्रवार व शनिवार को 24 घंटे तक पानी सप्लाई बंद

भिवंडी।। मानसून के पूर्व पाईप लाइन दुरुस्ती व मरम्मत के कारण स्टेम वाॅटर डिस्ट्री एंड इन्फ्रा.कं.प्रा.लि.ठाणे के व्यवस्थापकिय संचालक ने आगामी शुक्रवार दिनाॅक 26 मई 2023 सुबह 9 बजे से 27 मई 2023 शनिवार सुबह 9 बजे तक कुल 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है और इसकी सूचना ठाणे महानगर पालिका, मिरा - भाईदर महानगर पालिका, जिला परिषद ठाणे और भिवंडी महानगर पालिका के जल आपूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र भेज कर अवगत करवाया है। इस 24 घंटे की शट डाउन के बाद पूर्व की भांति पानी आपूर्ति की जायेगी। भिवंडी पालिका के जल आपूर्ति विभाग अभियंता संदीप पटनावर ने नागरिक से आह्वान किया है एक दिन पूर्व पानी का स्टाक कर लें क्योंकि 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति पूर्ण रूप बंद रहेगी। इस प्रकार की जानकारी भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के जनसंपर्क अधिकारी सुनिल धाऊ झलके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट