
दहेज़ के लिए बलि चढ़ी विवाहिता, फांसी लगाने से हुई मौत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 29, 2023
- 173 views
भिवंडी।। शहर के नारपोली पुलिस स्टेशन सीमा अंर्तगत काल्हेर गांव की रहने वाली एक विवाहिता दहेज़ की बलि चढ़ गई है। पति और ससुराल पक्ष से तंग आकर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के कुल 6 लोगों पर नारपोली पुलिस ने भादंवि की धारा 306, 458(अ),34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विवाहिता बिंदू संतोष जयस्वाल (32) का विवाह काल्हेर स्थित पाइप लाइन के मंगलम बिल्डिंग के रहने वाले संतोष जयस्वाल के साथ हुआ था। विवाह के पश्चात उसके पति व ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक व शरीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे तंग आकर उन्होंने 19 मई 2023 को अपने रहते घर के पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय नारपोली पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही थी। मृतक बिंदू जयस्वाल की माॅ कुसुमलता सुरेश चंद्र जयस्वाल ने इसकी शिकायत नारपोली पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। नारपोली पुलिस ने उसके पति संतोष जयस्वाल, विमला जयस्वाल, सुशील जयस्वाल, मोनी जयस्वाल, सोनी जयस्वाल, नेहा सुशील जयस्वाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक किसी की भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विकास राऊत कर रहे है।
रिपोर्टर