
कल्याण स्टेशन से भिवंडी धामणकर नाका तक बस सेवा शुरू
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 29, 2023
- 142 views
भिवंडी।। कल्याण डोबिवली महानगर पालिका के परिवहन विभाग द्वारा कल्याण रेल्वे स्टेशन से भिवंडी धामणकर तक बस सेवा शुरू किये जाने पर भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने धामणकर स्थित बस स्टैंड पर नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया और ड्राइवर तथा सह चालक को पुष्प गुच्छ देकर शुभेच्छा दी। कल्याण स्टेशन से भिवंडी के धामणकर नाका तक प्रत्येक आधे घंटों में यह बस संचालित होगी। इससे भिवंडी शहर से कल्याण रेल्वे स्टेशन तक यात्रा करने वाले व्यापारी, मजदूर व विद्यार्थियों को आगे की यात्रा ठाणे, मुंबई, नवीं मुंबई तक जाने में लाभ मिलेगा। भिवंडी पश्चिम विधानसभा के भाजपा विधायक महेश चौगुले ने बस सेवा शुरू करने के लिए कल्याण डोबिवली महानगर पालिका के आयुक्त व परिवहन व्यवस्थापक को पत्र लिखकर मांग किया था। जिसके उपरान्त कल्याण डोबिवली महानगर पालिका प्रशासन ने बस चलाऐ जाने की अनुमति दी है। इस उद्घाटन के अवसर पर भिवंडी पालिका के पूर्व भाजपा गट नेता हनुमान चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेषित जयवंत, सुंगधा टावरे, रेखा पाटिल, महिला शहर अध्यक्ष ममता परमानी, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष परेश चौगुले, दक्षिण भारतीय मोर्चा अध्यक्ष मोहन कोंडा, शहर जिला उपाध्यक्ष सत्वाशिला जाधव, सीमा माहेश्वरी, संतोष पालकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर श्रेय लेने के लिए मची है होड़ ?
रिपोर्टर