
भिवंडी पालिका के लगभग 202 संपत्तियों में 50 संपत्तियां जर्जर कई संपत्तियों का लेखा जोखा नहीं
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 29, 2023
- 159 views
भिवंडी।। पालिका प्रशासन द्वारा मानसून के पूर्व 30 साल पुरानी संपत्तियों को अतिधोकादायक घोषित कर उनकी बिजली व पानी सप्लाई खंडित करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। लेकिन पालिका प्रशासन की लगभग 202 संपत्तियों में से 50 संपत्तियां अति जर्जर अवस्था में है। जिसमें स्कूल, कर्मचारियों के निवासी कॉलोनी, दवाखाना, श्मशान भूमि, मार्केट आदि का समावेश है। पालिका संपत्तियों की मरम्मत व देखभाल ना होने से ऐसी संपत्तियों के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने से इनकार नही किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका प्रशासन की संस्कृतिक केन्द्रों की संख्या 23 है जिसमें से 3 केन्द्र अति जर्जर अवस्था में है। इसी तरह व्यायाम शाला कुल संख्या 32 है जिनमें 03 जर्जर, मनपा की कुल शाला 32 जर्जर शाला 03, बालवाडी 08, आरोग्य केन्द्र 15 जिसमें 03 जर्जर, दवाखाना 01 जर्जर 01, अग्निशमन केन्द्र 05 जर्जर 03, नाट्यगृह 01 जर्जर, प्रशासकीय इमारत 02 जर्जर 01, रात्रि निवारा केन्द्र 04, कत्लखाना 01, लोकसेवा केन्द्र 01, प्रभाग समिति कार्यालय 05 जर्जर 03, समाज मंदिर 04, कर्मचारी निवासी कॉलोनी 23 जर्जर 6 कालोनी, मटन मच्छी मार्केट 06 जर्जर 06 और श्मशान भूमि 16 जिसमें से 06 जर्जर अवस्था में है। किन्तु ताज्जुब की बात है कि आज भी जर्जर संपत्तियो का इस्तेमाल किया जा रहा। शहर के मटन - मच्छी मार्केट की इमारत अत्यंत जर्जर होने के बावजूद पालिका प्रशासन अपने आर्थिक फायदे के लिए इस पर तोड़क कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी तरह कई स्कूलों की इमारतें जर्जर है। आरोग्य केन्द्र जर्जर इमारतों में चलाऐ जा रहे है। आश्चर्य की बात है पालिका के पास अपनी कितनी संपत्तियां है इसका भी सही तरीके से लेखा जोखा नहीं है। नजराना टाकिज के पास बना सविता जगताप मार्केट का लेखा जोखा पालिका के पास उपलब्ध नहीं है। जागरूक नागरिकों ने तीस साल पुराने पालिका की संपत्तियों को तोड़कर नयीं इमारत बनाने की मांग पिछले कई सालों से करते आ रहे है। इसके बावजूद भी आज अंग्रेज शासन काल में बना तल अधिक एक मजिला इमारत में मार्केट विभाग सहित कई अन्य विभाग चालू है। हलांकि पालिका प्रशासन इस इमारत को लगभग तीन साल पहले जर्जर घोषित कर प्रभाग समिति पांच का कार्यालय दगडी स्कूल में शुरू करवा दिया है।
रिपोर्टर