पालिका की सेवा से सेवानिवृत हो रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन

भिवंडी।। महानगर पालिका के सेवा नियमों और महाराष्ट्र सिविल सेवा (सेवानिवृत्ति वेतन) नियम 1982 की धारा 10 (1) के तहत निर्धारित आयु के बाद कर्मचारी स्वेच्छा से सेवानिवृत अथवा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को पालिका आयुक्त के निर्देशानुसार उन्हें तत्काल भविष्य निधि प्रदान की जाती है। इसी क्रम में तीन कर्मचारी पालिका के सेवा से सेवानिवृत हुए। अपनी सेवा पूरी करने वाले तीनों कर्मचारियों का मुख्यालय में आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सहायक आयुक्त ( जनसंपर्क) प्रणाली घोंगे, सहायक आयुक्त ( स्वास्थ्य) प्रीति गाडे ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को भविष्य निधि का चेक, शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर विदाई की। बतादें कि पालिका के कर्मचारी महेंद्र वसंत शिंदे (फायरमैन) सेवानिवृत्त, रमेश शंकर शेलार (वाटर वर्क्स वर्कर) सेवानिवृत्त, त्रिंबक भैया तुपारे (क्लीनर) सेवानिवृत्त  कुल तीन कर्मचारी सेवानिवृत हुए। इस विदाई समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। इस प्रकार की जानकारी पालिका के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनील धाऊ झलके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट