भिवंडी मनसे शहर अध्यक्ष सहित सात लोगो को 2 अगस्त तक पुलिस हिरासत

टोरेंट पावर कर्मचारियों पर किया था हमला

भिवंडी।। शहर के नारपोली देवजीनगर में मनपा कर्मचारी के साथ एक जर्जर इमारत की बिजली व पानी कनेक्शन खंडित करने गये टोरेंट कंपनी के कर्मचारियों के ऊपर भिवंडी शहर मनसे अध्यक्ष मनोज गुलवी के उकसाने पर महिलाओं द्वारा हमला करने की घटना गत शुक्रवार को घटित हुई थी। इसके साथ हमलावरों ने टोरेंट पॉवर की टीम के साथ हाथापाई और गाली-गलौज किया गया था। इस हमले में टोरेंट पॉवर कंपनी के दो कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। इस हमले का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। भिवंडी पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक चार के बीट निरीक्षक अजय गायकवाड़ ने नारपोली पुलिस थाना में भिवंडी मनसे अध्यक्ष मनोज गुलवी तथा अन्य 7 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 332, 141, 143, 146, 147 और 149 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने कल रविवार को मनोज गुलवी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें भिवंडी अदालत में सोमवार को पेश किया।। न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को 2 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट