अयोध्या में सरयू ने लिया रौद्र रूप, खतरे के निशान के पास पहुंचा नदी का जलस्तर

अयोध्या ।। बहराइच के कतर्निया घाट स्थित सरयू बैराज से पानी छोड़ के जाने के कारण मंगलवार को अयोध्या में सरयू नदी ने विकाराल रूप धारण कर लिया है। नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे बह रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। आसमान में घने बादल होने के कारण सुबह के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश नहीं हुई। पहाड़ों पर हो रही मुसलाधार बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 92.630 पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से दस सेमी नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या में 92.730 सेमी पर नदी जलस्तर का खतरे का निशान है।  केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी डॉ अमन चौधरी के मुताबिक सरयू नदी का जलस्तर आगामी 24 घंटों में खतरे के निशान को पार कर सकता है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में भारी इजाफा हुआ है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए अटर्ल जारी किया गया, लोगों से सरयू नदी में गहरे पानी ने स्नान न करने की अपील की जा रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अयोध्या, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर समेत अन्य जनपदों में अलर्ट जारी किया गया है। अयोध्या में मंगलवार सुबह आसमान में काले घने बादल छाए हुए है। जिसके चलते सुबह के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सुबह का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम विशेषज्ञ डॉ सीता राम मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटों में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट