वरिष्ठता के आधार पर पालिका कर्मचारियों की हो पदोन्नति

कर्मचारियों ने आयुक्त से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन


भिवंडी।। भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति करने मांग कई वर्षों से किया जा रहा है। तदुपरांत शासन ने वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति करने के लिए नवंबर 2022 को हरी झंडी दी है। लेकिन इसके बावजूद पालिका सेवा में कई वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों और क्लर्कों की पदोन्नति नहीं हुई। पालिका कर्मचारियों ने गुरुवार को पालिका प्रशासक एवं आयुक्त अजय वैद्य से मुलाकात कर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने की मांग के लिए ज्ञापन दिया है। 

गौरतलब हो कि शासन के नगर विकास विभाग ने वर्ष 2012 से पालिका की सेवा में कार्यारत क्लर्क और कर्मचारियों की पदोन्नति की मंजूरी दी है। परन्तु भिवंडी पालिका प्रशासन ने अभी तक कर्मचारियों की पदोन्नति जाहिर नही की है। अनेक कर्मचारी वरिष्ठ क्लर्क, कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यालयीन अधीक्षक, प्रभारी सहायक आयुक्त, प्रभारी विभाग प्रमुख के पदों पर कार्यरत है। परन्तु ऐसे कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं दी गई। जिसके कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। यही नहीं पालिका प्रशासन द्वारा ऐसे कर्मचारियों की पदोन्नति ना कर अन्याय किया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ की ओर से पिछले सप्ताह पालिका आयुक्त वैद्य से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तृत रूप से निवेदन सौंपा था और इस निवेदन में उन्होंने उल्लेख किया था कि आने वाले 2 वर्षों में कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की पदोन्नति करना जरूरी है। कर्मचारियों की मांग है कि रिक्त पद पर सरकार ने जो मापदंड तय किया हैं उसके अनुसार कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति की जाए।

महानगर पालिका के प्रभाग अधिकारी सुदाम जाधव के मार्गदर्शन में जगदीश जाधव,सुनील झलके, सुधीर गुरव, अपर्णा भोईर, मिलिंद पलसुले, गिरीश घोष्टेकर, फैसल तातली, सोमनाथ सोष्टे,बालाराम जाधव, सुनील भोईर, निहाला मोमिन, प्रकाश पाटिल, अजीत महाडिक, कल्याणी राऊत, प्रशांत बायस, सायरा बानो,श्रीकांत परदेशी, संतोष पितले, अनिल आव्हाड,अरविंद घुगेरे आदि विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख और कर्मचारी सहभागी हुए थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट