डॉ. जयंत ने किया नगर का नाम रोशन,राज्य गौरव पुरस्कार से हुए सम्मानित

तलेन ।। तलेन नगर के निवासी डॉक्टर जयंत अधिकारी को म. प्र. शासन से अधिकृत संस्था एनजीओ संस्कृति विभाग एस.इ. ट्रस्ट के द्वारा बेस्ट डॉक्टर ऑफ़ द ईयर का पुरुष्कार राज्य गौरव पुरुष्कार से सम्मानित किया गया,ये सम्मान डॉक्टर जयंत अधिकारी को भोपाल मे स्थित होटल रेडीशन मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अथिति विशाल श्रीवास्तव (वॉलीवुड सिंगर ),विशेष अतिथि नारायण त्रिपाठी विधायक मैहर, और  विशिष्ट अतिथि सी इ ओ एस. ई.ट्रस्ट नई दिल्ली डॉक्टर विजय कुमार यादव द्वारा डॉक्टर जयंत अधिकारी को सम्मानित किया गया.डॉक्टर जयंत अधिकारी राजगढ़ जिले के तलेन नगर के निवासी है और कोरोना काल मे आपने अपनी निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं देकर पुरे तलेन क्षेत्र की सेवा की थी, डॉक्टर जयंत अधिकारी पूर्व सेनिक और सेनिक परिवार का निःशुल्क इलाज भी करते है, तलेन नगर के सेवाभावी और मिलनसार डॉक्टर जयंत अधिकारी को राज्य गौरव पुरुष्कार से सम्मानित किये जाने पर तलेन नगर मे आगमन पर नगर वासियो इष्ट मित्रो द्वारा जोरदार आतिशबाजी ढ़ोल नगाडो के साथ पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया, सभी नगर वासियो द्वारा डॉक्टर जयंत अधिकारी को बधाई शुभकामनायें दी गयी ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट