ठाणे पुलिस आयुक्तालय में नारपोली पुलिस ठाणे बना अव्वल मिला पुरस्कार

भिवंडी।। भिवंडी उपायुक्त परिमंडल क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ा सीमा क्षेत्र रखने वाले नारपोली पुलिस स्टेशन ने वर्ष 2022 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर ठाणे पुलिस आयुक्तालय में शीर्ष नंबर हासिल किया है। मंगलवार को ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल को पच्चीस हजार रुपये नकद और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया है। 

गौरतलब हो कि ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में कुल 39 पुलिस स्टेशन है। इन पुलिस स्टेशनों में वर्ष में दर्ज किए गए अपराधों की संख्या,हल किए गए अपराधों की संख्या, कानून व्यवस्था, क्षेत्र के नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को ध्यान में रखना जैसे अनेकों कार्यों की जांच की जाती है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल के नेतृत्व में नारपोली पुलिस के कार्यों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। जिसके लिए नारपोली पुलिस थाना को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नारपोली पुलिस स्टेशन को वर्ष 2022 के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के बाद कई नागरिक, समाज संगठनों के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल तथा पुलिस थाने में कार्यरत सभी पुलिस कर्मचारियों को बधाई दें रहे है। पुरस्कार समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त दत्तात्रय कराले, अपर पुलिस आयुक्त डाॅ.महेश पाटिल, डॉ.पंजाबराव उगले,संजय जाधव तथा ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट