भिवंडी में राष्ट्रीय एकता कायम कर गणेशोत्सव और ईद-ए-मिलादुन्नबी त्यौहार मनाएं--अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ.महेश पाटिल

भिवंडी।। भिवंडी शहर के सभी धर्मावलम्बी नागरिकों ने सदैव राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बढ़ाने में सहयोग किया है और यही कारण है कि इस वर्ष गणेशोत्सव एवं ईद मिलादुन्नबी त्यौहार एक ही समय पर आये है। परन्तु वे बहुत ही शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनायेंगे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ.महेश पाटील ने इस प्रकार का विश्वास व्यक्त करते हुए भिवंडी में आयोजित गणेशोत्सव राष्ट्रीय एकता सामुदायिक सद्भाव प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण 2022 के समारोह में बोल रहे थे।

डाॅ. महेश पाटिल ने कहा कि दंगों से किसी का फ़ायदा नहीं होता है इसके विपरीत शहर बिगड़ता है जिससे सभी को परेशानी होती है। शांति कायम रहेगी तो शहर का विकास होता है। सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ गया है। इससे गलतफहमी फैलाकर  दंगे करवाऐ जाते है। इससे सभी को सतर्क रहने की जरूरत है‌। राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए नागरिकों को आगे आने की जरूरत है।

भिवंडी महानगर पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने कहा कि पालिका प्रशासन गणेशोत्सव उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयार है। इसके लिए सभी यंत्रणा को सज्ज कर लिया गया है जबकि सार्वजनिक गणेशोत्सव महामंडल के अध्यक्ष मदन भोई ने शहर में खराब सड़कों और फैली गंदगी के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की सलाह दी है।

-------------------------------------------------

प्रथम पुरस्कार : बाल गोपाल मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव साईं प्रसन्न सोसायटी नारपोली।

द्वितीय पुरुस्कार : युवा मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव खोणी और जय भारत व्यायाम विद्यालय सार्वजनिक गणेशोत्सव पद्मानगर।

तृतीय पुरस्कार : जय हिंद मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव पद्मानगर और स्वामी समर्थ मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव चौधरी कंपाउंड कामतघर।

इसके साथ साथ इस प्रतियोगिता में सुबक गणेश प्रतिमा - श्री गणेश मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव न्हावी पाड़ा,सुंदर सजावट - स्वर्गीय पंडित नाना मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव भारत कॉलोनी कामतघर,पर्यावरण अनुपूरक जागरूकता संदेश - जय गणेश मित्र मण्डल सार्वजनिक गणेशोत्सव कोंबडपाडा और अनुशासित गणेशोत्सव - शिव शक्ति सार्वजनिक गणेशोत्सव कोंबडपाडा मंडलों का सम्मान किया गया। हिंदू-मुस्लिम मिश्रित बस्तियों में गणेशोत्सव मनाने वाले एकता का मिसाल बने दस गणेशोत्सव मंडलों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किये गये। इस प्रतियोगिता के लिए निर्णायक के रूप में काम करने वाले परीक्षकों और पुलिस कर्मियों अधिकारियों को गणमान्य व्यक्तियों के शुभ हाथों से सम्मानित किया गया। वही पर धामणकर नाका मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव को विशेष उल्लेखनीय पुरस्कार देकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डाॅ. महेश पाटिल ने सम्मानित किया है। इस पुरस्कार वितरण  कार्यक्रम में भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने सभी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व सत्कार किया। आभार प्रकट सहायक पुलिस आयुक्त दीपक देशमुख ने किया। कार्यक्रम में सपा विधायक रईस कासिम शेख,पालिका आयुक्त अजय वैद्य,सार्वजनिक गणेशोत्सव महामंडल के अध्यक्ष मदन भोई आदि बड़ी संख्या में गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट