केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने भिवंडी के बाल कलाकारों को किया सम्मानित

भिवंडी।। "आमच्या पप्पांनी गणपति आणला" यह मराठी भाषा का गीत पूरे महाराष्ट्र में युवाओं की धड़कन बन चुका है तथा सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है। भिवंडी के रहनाल गांव स्थित चरणीपाडा के रहने वालो दो बाल कलाकार मोहित घोरपड़े और शौर्य घोरपड़े दोनों मिलकर इस गीत का गायन किया है। स्थानीय अखबारों व सोशल मीडिया पर दोनों बाल कलाकारों की जमकर प्रसिद्धी मिली। तदुपरांत राजनीतिक व्यक्तियों के लोगों द्वारा भी अब इन बाल कलाकारों का उत्साह बढ़ाया जा रहा हैं। रहनाल गांव के पूर्व सरपंच राजेन्द्र भोईर के नेतृत्व में केन्द्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल के शुभ हस्ते उनके हाइवे दिवे के निवास स्थान पर दोनों बाल कलाकार सहित स्टार प्रवाह टी वी पर प्रसारित होने वाले मी होणार सुपर स्टार छोटे उस्ताद में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मोहित का भव्य सम्मान किया गया। 

भिवंडी में भी कई प्रतिभाशाली बच्चे हैं और उन्हें समाज के सामने लाने के लिए सभी को पहल करने की जरूरत है। ये कलाकार जो तालुका का नहीं जिले का गौरव है यही नहीं मेरे निर्वाचन क्षेत्र से है जो बड़े हर्ष की बात है। इस प्रकार की भावना केन्द्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने व्यक्त की है। इस अवसर पर राजेन्द्र भोईर, भाजपा पदाधिकारी श्रीकांत गायकर, राम माली, नितिन पाटिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट