ईद मिलादुन्नबी के जुलुस में हाई टेंशन लाइन से टकराया झंडा अशफाक की मौत, दो जख्मी

भिवंडी।। भिवंडी के शांतिनगर परिसर में ईद मिलादुन्नबी के जलसे के दौरान हाई टेंशन लाइन से झंडा टकरा गया। इससे जुलुस में झंडा लेकर चल रहे अशफाक शेख की मौत हो गई। जबकि दो लोग मामूली रूप से झुलस गये है। स्थानिकों ने आनन - फानन से उसे उपचार हेतु उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। किन्तु इस दरमियान डाॅक्टरों की टीम ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया है।

बतादें कि शुक्रवार शाम भिवंडी के शांतिनगर रोड़ पर यहा हादसा हुआ है। ईद मिलादुन्नबी का जलसा मनाते समय पिरानी पाडा निवासी अशफाक शेख (२१) धार्मिक झंडा लहरा रहे थे। इसी दरमियान झंडे के पाइप में लगा स्टील के चांद - तारा हाईटेशन तार से छू गया तथा इस झंडे के दूसरा सिरा अशफाक ने अपने कमर में लगे स्टील के डिब्बे में बांधकर रखा था। जिसमें करंट आने से बुरी तरह से झुलस गया। बाकी दो लोग मामूली रूप से जख्मी हुए है।

ईद मिलादुन्नबी को लेकर शुक्रवार नमाज के बाद मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जुलुस निकाल कर सभी को कोटर गेट मस्जिद पहुंचना था। प्रत्येक क्षेत्रों से युवकों का जत्था झंडा लेकर निकला था। इसी दरमियान शांतिनगर के पिरानी पाडा में यह भयंकर हादसा हो गया। सड़क के बीचों बीच झंडा लेकर अशफाक शेख अपने जत्थे में शामिल युवकों के साथ जा रहे थे। झंडा स्टील के पाइप में लगा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन में झंडे का पाइप टकरा गया। जिससे झंडा पकडे़ अशफाक करंट लगने से बुरी तरह झुलस गये। घटना के बाद वहां अफरा तफरा मच गाई। जख्मी अशफाक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद शांतिनगर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इदंलकर अपने टीम के साथ पहुंचे तथा हादसे के कारणों की जांच कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट