
कपिल पाटिल केवल नाम के राज्य मंत्री।प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा चलाया जाता है कार्यभार -- नाना पटोले
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 01, 2023
- 518 views
भिवंडी।। कपिल पाटिल राज्य मंत्री है। मुझे नहीं पता कि उन्हें फ़ाइलें मिलती है या नहीं, सभी मामले प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा देखे जाते है। कपिल पाटिल केवल नाममात्र के मंत्री है। भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में पिछले दस वर्षों में जो उन्होंने वादे किये, वे पूरे नहीं हुए है। भिवंडी लोकसभा के नागरिकों में भाजपा के खिलाफ काफी गुस्सा है। भिवंडी दौरे पर आऐ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कपिल पाटिल का नाम लिए बिना इस प्रकार की तंज कसा है।
बतादें कि भिवंडी में 6 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो बुनकर सम्मेलन का आयोजन भिवंडी में किया गया है। इस सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़से, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले आदि मुख्य कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह सम्मेलन परशुराम टावरे स्टेडियम में होने वाला है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले ने उक्त स्थल का दौरा करने तथा कार्यकर्ताओं के मुलाकात करने के लिए भिवंडी कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे हुए थे। इद दरमियान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उन लोगों को विधानसभा चुनाव में उतारा है जो केंद्रीय कैबिनेट मंत्री है। एक नहीं बल्कि चार-चार केंद्रीय मंत्री विधानसभा चुनाव लड़ रहे है। इससे पता चलता है कि बीजेपी के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है। भिवंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र धर्मनिरपेक्ष विचारों का है। यह निर्वाचन क्षेत्र कई वर्षों से कांग्रेस के पास है। उससे यह तस्वीर साफ हो रही है कि कांग्रेस यहां फिर से जीत हासिल करेगी। कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के अंदर सुधार किए है। बीजेपी को लेकर कई लोगों के भ्रम दूर हुए है।ओबीसी वर्ग में भारी निराशा है। नरेंद्र मोदी ओबीसी होने का दावा करते है लेकिन केंद्र सरकार ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं करती है। शिक्षा की जगह छात्रों की जान गई है। दस साल में भाजपा के वादों की हवा निकल गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की ताकत बढ़ रही है। जिला परिषद, नगर निगमों के चुनाव कराने से डर रहे है और अंत में नाना पटोले ने कहा कि परिवर्तन अटल है क्योंकि भाजपा का सत्य उजागर हो चुका है।
कांग्रेस के ठाणे जिला ग्रामीण जिला अध्यक्ष दयानंद चोरघे के घर 15 दिवसीय गणपति उत्सव के अवसर पर दर्शन के लिए शिरकत की। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक वजाहद मिर्जा,माथाडी कामगार आघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष छगन पाटिल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पप्पू राका, डॉ.नूर अंसारी, पूर्व नगरसेवक अरुण राऊत, युवा शहर अध्यक्ष राहुल पाटिल, जावेद फारूकी, गोविंद मारवाड आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर कांग्रेस ठाणे ग्रामीण जिला अध्यक्ष दयानंद चोरघे, युवा कांग्रेस महासचिव वीरेन चोरघे ने नाना पटोले का स्वागत किया।
रिपोर्टर