व्हेल मछली की उल्टी बेचकर कमाई करने आऐ गिरोह का भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी के मुंबई नासिक हाइवे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुंबई नासिक हाइवे पर स्थित मिनी पंजाब होटल में दुर्लभ व्हेल की उल्टी बिक्री करने आऐ तीन लोगों को नारपोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से 85 लाख 45 हजार 220 रूपये कीमत की व्हेल की उल्टी से भरा बॉक्स जब्त किया है। नारपोली पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने जाल बिछाकर ये कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक लगभग लुप्त हो चुकी व्हेल की उल्टी इंटरनेशनल लेवल पर अरबों रुपए की बिकती है। पुलिस ने एक गुप्त सूचना मिलने के बाद मिनी पंजाब होटल पर जाल बिछाया और व्हेल मछली की उल्टी बेचकर कमाई करने आऐ जालाना निवासी उमेश रमेश राठौड़ ( 23), विरार पूर्व निवासी पवनकुमार महावीर भार्गव ( 34) तथा वसई पालघर निवासी स्वप्निल उत्तम पोवार (24) को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि रात में कुछ लोग नासिक मुंबई हाइवे के मिनी पंजाब होटल में व्हेल की उल्टी बेचने आ रहे है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड मे थी और 3 लोगों को व्हेल मछली की उल्टी बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ भिवंडी के वन परीक्षेत्र अधिकारी पुजा शंतनु रक्टाटे की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया है। ये उल्टी कहां ले जानी थी और इसे किस बाजार में बेचा जाना था, इसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक डी.डी.पाटिल कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट