भिवंडी युथ कांग्रेस के निषेध आन्दोलन में नहीं पहुंचे युथ कार्यकर्ता

भिवंडी।। भाजपा के सोशल मीडिया हैडल पर राहुल गांधी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर दस चेहरे वाले यानी रावण जैसी तस्वीर बनाकर वायरल किया गया था। इस तस्वीर की वायरल होते ही भिवंडी युथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राहुल पाटिल के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर निषेध मोर्चे का आयोजन किया था किन्तु इस निषेध  आन्दोलन में कांग्रेस पार्टी के युथ कांग्रेस पदाधिकारियों से सोशल मीडिया की पत्रकारों की संख्या ज्यादा दिखाई पड़ी। बतादें इस निषेध आन्दोलन के दूसरे दिन भिवंडी के धोबी तालाब स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ों बुनकर सम्मलेन का आयोजन किया गया है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के साथ प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होने वाले है। भिवंडी युथ अध्यक्ष राहुल पाटिल ने कहा कि भाजपा ने राहुल गांधी की तस्वीर से छेड़छाड़ सोशल मीडिया हैडल से वायरल किया जा रहा है। भाजपा केवल धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए काम कर रही है। जानबूझकर भाजपा वाले इस प्रकार का कृत्य किया है जिसके निषेध भिवंडी युथ कांग्रेस द्वारा किया गया है। इस अवसर पर रेहाना अंसारी, इकबाल सिद्धीकी आदि युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। हालांकि शहर पुलिस को इस आन्दोलन की जानकारी मिलने पर कांग्रेस पार्टी भिवंडी मुख्यालय पहुंचकर जलाऐ जा रहे सामग्री को जब्त कर लिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट