भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी बर्खास्त

गुटबाजी हुई तेज, अध्यक्ष पद के कई दावेदार

भिवंडी।। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले ने भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी बर्खास्त कर दिया है और इसकी सूचना संगठन महा सचिव देवानंद पवार ने भिवंडी शहर जिला कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन व कांग्रेस जिला प्रभारी डाॅक्टर मोहम्मद नदीम को पत्र देकर अवगत कराया है। अचानक शहर जिला कांग्रेस पार्टी बर्खास्त होने की खबर से कांग्रेस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वही पर नये अध्यक्ष बनने व बनाने के चक्कर में पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। किन्तु जब तक नई कार्यकारिणी घोषित नहीं होगी तब तक अध्यक्ष के रूप से रशीद ताहिर मोमीन बने रहेंगे‌। वही पर प्रदेश अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले ने सात दिन के भीतर नई कार्यकारिणी घोषित करने के लिए आश्वासन दिये है। 

भिवंडी शहर कांग्रेस पदाधिकारियों में गुटबाजी चरम पर है। कार्यकारिणी बर्खास्त पर कही खुशी तो कही गम का माहौल है। कुछ लोग अपनी जीत बता रहे है। गत वर्ष भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष पद पर एडवोकेट रशीद ताहिर की नियुक्ति के बाद ही कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। वही पर गत माह भिवंडी दौरे पर आऐ नाना भाऊ पटोले ने कार्यकारिणी भंग करने की शिकायत की थी क्योंकि कांग्रेस पार्टी के मीटिंग व सभाओं में कई वरिष्ठ पदाधिकारी बराबर गैर हाजिर रहते थे। कार्यकारिणी बर्खास्त होने के बाद शहर के कई बड़े चेहरे अब मोर्चा बंदी करना शुरू कर दिया है। वही पर अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमीन को हटाने की मांग दबी ज़बान से शुरू है। राजनीतिक जानकारों की माने तो शहर जिला अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमीन सहित कार्यकारिणी बर्खास्त कर नये शहर जिला अध्यक्ष के साथ ही नई कार्यकारिणी गठित करना ही कांग्रेस पार्टी के हित में होगा अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में भिवंडी कांग्रेस में किसको किसको नई जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट