
गुटखा बेचने के आरोप में चार पनटपरी चालक गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 21, 2023
- 623 views
भिवंडी।। राज्य में प्रतिबंधित गुटखा भिवंडी शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप गुटखा बेचा जा रहा है। पुलिस प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई के बावजूद पनपट्टी पर धड़ल्ले से गुटखा की बिक्री हो रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर अवैध रूप से गुटखा बिक्री कर रहे चार पानपट्टी चालकों खिलाफ कोन गांव पुलिस केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामलिंग सिद्राम बोडके व उनकी टीम ने नासिक हाइवे स्थित राजनोली नाका परिसर में स्थित चार पनटपरियों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है वही पर पान टपरी चालक अजमलगु फरान खान (26), रजाउल इसाइल शेख (19 वर्ष), मोहम्मद सफीक मफीजुद्दीन आलम (35) मकसूद आलम कलीमुद्दीन शेख (24) को प्रतिबंधित गुटखा बिक्री के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
रिपोर्टर