
बैमौसम बारिश से शहर में फैली गंदगी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 27, 2023
- 298 views
सड़कों पर कीचड़ का साम्राज्य
भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका परिक्षेत्र अंर्तगत जहां पहले से साफ सफाई से शहर वंचित है। जगह जगह कचरें का साम्राज्य है। कचरा पाईटो से दो - तीन दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता है। वही पर बैमौसम हुई बारिश के अधिकांश निचले हिस्से सहित मुख्य बाज़ार पेठ की सड़कों पर कीचड़ का साम्राज्य फैल गया है। इसी कीचड़ में शहर के नागरिक पैदल चलने के लिए मजबूर है। तीन बत्ती, बाजार पेठ और सब्जी मार्केट की सड़कें पूरी तरह से कीचड़ से भरी हुई है। इन सड़कों पर सफाई ना होने के कारण बड़े मात्रा में धूल मिट्टी इकठ्ठा रहती है। बैमौसम हुई बारिश में यही धूल मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। इसी परिसर में अतिक्रमण की टीम ने गत दिनों अतिक्रमण हटाया था और मलबा वही पर छोड़ दिया था। इस परिसर में शहर के लोग बड़ी संख्या में मार्केट करने आते है। किन्तु सड़कों पर कीचड़ जमा होने के कारण अनेक दुकानें पर भीड़ नहीं दिखाई पड़ी। जिसके कारण छोटे व फुटकर विक्रेताओं को भारी नुकसान पहुंचा है। सब्जी मार्केट के पास बना डंपिंग ग्राउंड से दुर्गंध निकल रही है। आस पास क्षेत्रों से छोटी गाडियों में कचरा भर कर यहां ड्रंप कर दिया जाता है। बाद में यही कचर बड़ी गाडियों में भर कर चाविद्रा गांव स्थित डंपिंग ग्राउंड तक ले जाया जाता है। किन्तु बैमौसम हुई इस बरसात के कारण इस डंपिंग ग्राउंड से दुर्गंध निकल शुरू कर दिया है। स्थानिकों ने इस डंपिंग ग्राउंड को बंद करने के मांग के बावजूद पालिका प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
रिपोर्टर