
पत्नी लगाई फांसी, पति पर केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 14, 2023
- 472 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर के गणेश नगर कामतघर परिसर में रहने वाली विवाहिता महिला साक्षी गणेश येमुलवार (28) अपने पति गणेश येमुलवार द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ना से तंग आकर छत के पंखे में फांसी लगा ली। जिसे ससुराल पक्ष वालों ने उपचार हेतु स्वं. इंदिरा गांधी उप जिल अस्पताल भेजा था। किन्तु डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतका की माॅ राजेश्वरी श्रीनिवासी कुडीकाला ने साक्षी के पति गणेश येमुलवार के खिलाफ शहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने साक्षी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या करने के लिए उकसाने पर उसके खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक जाधव कर रहे हैं।
रिपोर्टर