टोरेंट पावर के माध्यम से बच्चों में विद्युत सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण जागरूकता

भिवंडी।। टोरेंट पावर ने ११ दिसंबर को आदर्श विद्यालय (मराठी स्कूल) कुरुंद गांव, पडघा में "विद्युत सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण" पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया था। इस जागरूकता सत्र में शिक्षकों और स्कूल प्रिंसिपल के साथ लगभग १०० छात्रों ने हिस्सा लिया। इस सत्र के लिए छात्र और स्कूल शिक्षक बहुत उत्साहित थे। सत्र में कई विद्युत सुरक्षा युक्तियाँ और ऊर्जा संरक्षण के तरीकों को साझा किया गया। सत्र के बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। स्कूल से प्रतिक्रिया उत्कृष्ट थी। स्कूल में इन सत्रों को आयोजित करने का टोरेंट पॉवर का उद्देश्य जीवन के प्रारंभिक चरण में बच्चों में विद्युत सुरक्षा की आदतें विकसित करना है। इसी तरह का सत्र एक महीने पहले एन.ई.एस. इंग्लिश मीडियम स्कूल, ब्राह्मण अली में भी आयोजित किया गया था। टोरेंट पावर ने सूचित किया है कि वे विभिन्न स्कूलों में इसी तरह सत्र के जारी रखेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट